आकाश उपाध्याय/सुनील खेड़े @जोबट जोबट नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रमिला दीपक चौहान ने हाल ही में कोविड-19 के लिए अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह (दत्तिगाव) से महत्वपूर्ण मांग की है । श्रीमती चौहान ने पत्र में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में पदस्थ सभी कर्मचारियों व कोविड-19 में ड्यूटी कर रहे सभी अन्य विभागों के कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपकरण व सामग्री की मांग की है । उक्त पत्र में 02 नग – आक्सीजन कंस्ट्रेटर 10 नग – पल्स ऑक्सीमिटर 20 नग – नॉन कॉन्टेक्ट थर्मल स्केनर 10 नग – बीपी इंस्ट्रूमेंट 10 नग – ऑक्सीजन सिलेंडर जेम्बो 50 नग – फेस शील्ड 100 नग – एन-95 मास्क 200 नग – ग्लब्ज 100 नग – 50ml सेनेटाइजर बॉटल 500 किट – जीवन रक्षक दवाइयों की मांग की है । कोविड-19 में अपनी सेवाएं दे रहे सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण मांग है । प्रभारी मंत्री द्वारा अगर इस मांग की जल्द पूर्ति की जाती है तो निश्चित ही इन कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा ओर वे भी ज्यादा हिम्मत और शिक्त से इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभा सकेंगे । नपा अध्यक्ष महोदय द्वारा की गई मांग के लिए उनको साधुवाद । विभाग के पास सामग्री है लेकिन कम मात्रा में है ऐसे में इनके द्वारा की गई मांग की जल्द पूर्ती हो जाये तो निश्चित ही सभी के लिया लाभदायक होगा व कोविड-19 में कार्यरत सभी साथियों को हिम्मत मिलेगी । सभी अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभा रहे है तथा इन सुरक्षा सामग्री के आ जाने से ओर ताकत से इस महामारी से लड़ने के लिए इन्हें हिम्मत मिलेगी । विजय बघेल, बीएमओ जोबट Post navigation मीडियाकर्मीयो की पहल रंग लाई, जोबट में जल्द शुरू हो सकता है कोविड सेंटर, प्रशासन कि तैयारियां लगभग पूर्ण पंडित नायक को कंधा देकर मुस्लिम समाज ने पेश की सद्भावना की मिसाल, इस महामारी में भी परिवार को नही होने दिया अपनो का न होने का ऐहसास