हरीश राठौड़, पेटलावद जैन सोशल ग्रुप “मैत्री” पेटलावद द्वारा स्थानक भवन में बच्चों के लिये भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 5 वर्ष से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों ने माता पिता के उपकार इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी बच्चों ने बड़े उत्साह से बढ़ चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओशिन मुरार ने प्राप्त किया। दिशा झाड़मता द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर अन्वेषा सोलंकी ओर प्रवर मुथा रहे। कार्यक्रम का संचालन मोना मुरार एवं रीना मुथा ने किया। कार्यक्रम में ग्रुप के चेतन कटकानी,रतनेश मोदी,नितेश मुथा, अंकित कटकानी,संजयजी चाणोदिया,एवं महिला प्रतिनिधि मे मोनामुरार,श्वेता कटकानी,रीना मुथा, डॉली भंडारी आदि ग्रुप के सदस्यगण उपस्थित थे। Post navigation महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद कल गुप्ता समाज व राजेंद्र आश्रम ने संयुक्त रूप से लगाया स्वास्थ्य शिविर-मेगा हेल्थ कैंप में 196 गंभीर मरीजों को रेफर किया