रितेश गुप्ता, थांदला
जैन सोशल ग्रुप थांदला द्वारा शनिवार 2 नवंबर को दीवाली मिलन समारोह एवं डांडिया रास का आयोजन किया गया सबसे पहले ग्रुप के सभी सदस्यों का वेलकम स्काउट बैंड के बच्चों द्वारा प्रस्तुति देकर एवं तिलक लगाकर किया गया उसके पश्चात भोजन किया गया। भोजन के पश्चात कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत की गई, जिसमे गोल्डी शाहजी एवं प्रविशी शाहजी द्वारा नवकारमंत्र पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। उसके नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया गया। पश्चात अध्यक्ष ललित कांकरिया द्वारा रेह की पूर्व में कई गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। उसके पश्चात सिद्धि एवं जिनल भंडारी द्वारा तथा ग्रुप की महिला सदस्यों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात प्रतिभावान बच्चों का सम्मान जो भी झाबुआ जिले की मेरिट लिस्ट में आये है किया गया । पश्चात ग्रुप के सचिव महावीर गादिया ने ग्रुप के नए सदस्यो का स्वागत किया तथा भविष्य में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया ।इसके बाद भव्य गरबा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप के सभी सदस्तो ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेस्ट गरबा नृत्य पुरुष वर्ग में अक्षय जैन महिला वर्ग में संवेदना मेहता, बेस्ट कपल ड्रेस अवार्ड प्रांजल कृति भंसाली, इसी प्रकार रवनदपंत वर्ग में बेस्ट ड्रेस गर्ल में आरोही मेहता, बेस्ट ड्रेस बॉयज में अनमोल लोढा, बेस्ट गरबा परफॉर्मेन्स बॉय में धेर्य शाहजी, बेस्ट गरबा गर्ल का अवार्ड दिवी चोपड़ा को दिया गया।कार्यक्रम के पश्चात इंदु कुवाद द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन अभिषेक एवं संवेदना मेहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हेमंत श्रीमार, पूर्वाध्यक्ष हितेश शाहजी, अनुदीप छाजेड़, प्रदीप जैन, दिलीप शाहजी, विजय भिमावत, प्रवीण मेहता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *