झाबुआ लाइव डेस्क-
झाबुआ से सटे ग्राम बलौला में जेसीबी की टक्कर से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम बलौला के ग्रामीण रमेश पिता स्वर्गीय नरसिंह बारिया बताया कि 16 जून को मेरे पिता-माता व बहन रात को घर के बाहर लघुशंका करने निकले थे तभी रात 1 बजे पर छोटी बोलोला की तरफ से तेज गति से आ रही जेसीबी ने मेरे पिताजी को जोर से टक्कर मार दी जिस कारण पिताजी की मौके पर ही मौत हो गई। मेरी माता और बहन चिल्लाई इसके बाद मोहल्ले के लोग दौड़कर आए तब तक जेसीबी मशीन वाला भाग गया। फिर हमने पता किया जेसीबी मशीन कहां से आ रही थी तो पता चला कि सुनील पिता नगरसिंह के यहां पाइप लाइन खुदाई करने पारा के खानू पठान की जेसीबी मशीन किराए पर बुलाई गई थी। मेरी माता और बहन ने जेसीबी और टक्कर मार कर जाते हुए देखा जिसकी सूचना हमने पारा चौकी पुलिस को दी। साक्ष्य होने के बावजूद भी पारा चौकी पुलिस ने अभी तक वाहन चालक व वाहन मालिक को पकड़ा नहीं गया। इसके बाद हम पारा चौकी पर कई बार गए लेकिन हमें ही चौकी प्रभारी द्वारा धमकाया जा रहा है। और हमसे चौकी प्रभारी ने कहा जेसीबी मालिकवाला रसूखदार व्यक्ति है। आज हमने झाबुआ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद सिंह वास्कले को आवेदन देकर जेसीबी मालिक और चालक पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की। आज हमारा परिवार पिताजी के जाने से बिखर चुका है हमें समझ नहीं आ रहा है अब हमारा जीवन यापन कैसे होगा।

आवेदन प्राप्त हुआ हम इसकी जांच करवाएगे ओर पीडि़त को न्याय मिलेगा। आनंदसिंह वास्केल, एडिशनल एसपी झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *