दिपेश प्रजापति, झाबुआ

भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा देवझिरी मण्डल के सभी बूथों पर 11-11 पौधा सुरक्षित स्थान पर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर आज ग्राम पंचायत गढ़वाड़ा में मण्डल स्तर पर बलिदान दिवस का कार्यक्रम की सुरुवात की गई। यहाँ कार्यक्रम 6 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर 11-11पौधे लगाये जायगे । कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर पूर्व विधायक शांतिलाल  बिलवाल ने प्रकाश डाला एव इस अवसर पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरु जी भूरिया ने भी सम्बोधन किया । कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया ने किया एव आभार मण्डल महामंत्री कानजी भूरिया ने माना । इस कार्यक्रम में जिला मंत्री लाला गुण्डिया पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष बहादुर हटीला, सरपंच राकेश डामोर उबरिया वजन्त्री, जामसिंह मन्डोड चारोलीपाड़ा, मण्डल उपाध्यक्ष तोलू डिंडोड, हकरू हटीला, जुवानसिंह भाई भगत, राकेश बिलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *