झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः झाबुआ जिला जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। वह टीबी की बीमारी से पीड़ित था। इलाज के लिए एक दिन पहले ही उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। मृतक कैदी मांगीलाल को छेड़खानी और मारपीट के मामले में सजा हुई थी। वह मेघनगर के कडवापाडा थाने का रहने वाला था। उसे टीबी की बीमारी थी। इसी वजह से गुरूवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले स्थानीय डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन जब हालत बिगड़ती गई तो जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल शिफ्ट किया जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। नए प्रावधानों के तहत किसी भी कैदी की मौत के मामले की न्यायिक जांच होती है। इस वजह से इस मामले की भी नियमों के तहत जांच होगी। Post navigation कब और कहां मनेगा भगोरिया पर्व, सबसे पहले और सबसे तेज फिर पुलिया पर हुआ हादसा, दो घायल