अलीराजपुर, हमारे प्रतिनिधिः त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की ड्यूटी के लिए जा रहे दो सरकारी कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा दुपहिया वाहन के पुलिस से नीचे से गिरने की वजह से हुआ। जिले के जोबट तहसील के भीलखेड़ी पुलिया पर यह हादसा हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ज्ञानसिंह चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ पारस मगन सिंह भी थे। इसी दौरान पुलिया पर इनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरे। दोनों को प्रारंभिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया लेकिन चोटे गंभीर होने की वजह से उन्हें सीधे अलीराजपुर रैफर किया गया। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादस कैसे हुआ। Post navigation जेल में सजा काटते हुए हो गया जानलेवा बीमारी का शिकार EXCLUSIVE: वॉट्स एप पर चले रहे इस मैसेज से मच गया गया तहलका, साउथ अफ्रीका जीतेगा वर्ल्ड कप