पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

 गणितीय क्षेत्रों में छात्रों की रुचि विकसित करने के लिए एवं गणित ओलंपियाड प्रतिभा छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जूनियर गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन 8 दिसम्बर 2019 को किया गया था। जिसमें सोण्डवा विकासखण्ड की ग्रामीण क्षेत्रों की शाला, माध्यमिक विद्यालय डाबड़ी का छात्र अन्तरिया पिता गनछिया कक्षा 7 वी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही मा. वि. आमला के छात्र जुगार पिता वानसिंह कक्षा 8 वी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विकासखण्ड एवं जिले का नाम रोशन किया है।
माध्यमिक विद्यालय डाबड़ी के शाला प्रभारी मुक़ामसिह भयड़िया ने बताया कि पहली बार बीआरसी भंगूसिंह तोमर ने एक अभियान के रूप में इस स्वेच्छिक परीक्षा को लेकर सभी छात्रों के फार्म भरवाये गए थे, जिसका परिणाम आज ग्रामीण क्षेत्रों की शालाओं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शाला प्रभारी मा. वि. आमला के मुकेश रावत ने बताया कि पहली बार इस परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने सहभागिता की थी। बीआरसी तोमर सर के मार्गदर्शन में सभी छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित किया गया था, मुझे विश्वास नही हो रहा है, कि मेरी ग्रामीण क्षेत्रों की शाला का छात्र जिले में तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालय का एवं विकासखण्ड का नाम रोशन करेगा। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमति सुरभि गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत सुदेश कुमार मालवीय, एसडीएम किरण सिंह अंजना, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मीना मंडलोई, डीपीसी सी.के. शर्मा, बीईओ भरत कुमार नामदेव, बीआरसी भंगूसिंह तोमर, बीएसी रायसिंह आवासीय, कलसिंह डावर, सगरसिंह निंगवाल, संकुल प्राचार्य उमराली केशरसिंह चौहान, संकुल प्राचार्य बखतगढ़ बहादुरसिंह रावत एवं विद्यालय परिवार के शिक्षको ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *