गौरव कटकानी@कालीदेवी पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के आदेशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे के अपने थाना क्षेत्र में आने वाले गांव में जुआ सट्टा वालो पर नज़र रखे व उन पर कार्यवाही कर । इसी के चलते कालीदेवी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली के रामा में चिकन बिरियानी सेंटर पर जुवा सट्टा चल रहा है तभी कालीदेवी पुलिस ने चिकन बिरियानी सेंटर रामा पर दबिश दे कर जुवा सट्टा लिखते हुए 1) मुकेश पिता थावरिया परमार उम्र 21 वर्ष निवासी रामा कालीदेवी , 2) सलिया पिता गनजी हटिला उम्र 20 वर्ष निवासी पिलियाखदान को पकड़ा जिसमे मुकेश के पास से 410 रुपये ओर सलिया के पास से 1230 रुपये कुल 1640 रुपये जब्त कर जुवा एक्ट की धारा 4क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी कालीदेवी अशफाक खान , नरेन्द्र सिंह राठौर माछलिया चौकी प्रभारी , प्रधान आरक्षक ज्ञानबाहदुर , प्रधान आरक्षक राजेश गुर्जर , प्रधान आरक्षक शोभाराम , आरक्षक रविन्द्र बर्डे , आरक्षक सुनील मारू आदि का सहयोग रहा । Post navigation इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर दर्दनाक हादसा; बाइक सवार की मौके पर मौत भू-माफियाओं को बख्श की जा रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर संदेह