दिनेश वर्मा@ झाबुआ Live डेस्क अब से थोड़ी देर पहले इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक ली जान चली गई। जानकारी के मुताबिक पिंजु नानू भूरिया निवासी नल्दीबड़ी अपनी बाइक से अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते मे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे बाइक पर बैठे दो बालक पास में जा गिरे ओर युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम केंद्र ले जाया जा रहा है वहीं वाहन की तलाश की जा रही है। Post navigation अनियंत्रित होकर गैस टैंकर कार पर खाया पलटी, कार सवार यात्री सभी सुरक्षित जुआरियों सटोरियों पर पुलिस हुई सख्त, दो पर हुई कार्यवाही