दिनेश वर्मा, झाबुआ झाबुआ । कहते है कि जा को राखे सांइया मार सके ना कोई । यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई झाबुआ के फूलमाल चौराहे पर जहां पर एक गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर एक कार जो कि गुजरात की ओर से रही थी उसके ही ऊपर पलटी हो गया और कार में सवार मितुल पिता सुरेशचंद्र शर्मा निवासी अहमदाबाद और उसकी पत्नी स्नेहा अंदर ही दब गए। ओर कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं । दुर्घटना के बाद आसपास के लोगो ने बड़ी मुश्किल से कार का दरवाजा तोड़कर पति पत्नी को बाहर निकाला तो पत्नी स्नेहा सकुशल बाहर निकली और मितुल को भी ज्यादा चोट नही आई । इस घटना में कार की हालत देखकर हर कोई कह रहा था। जाको राखे साइंया मार सके ना कोई। Post navigation गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई। सौजन्य- नगर पालिका, अलीराजपुर इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर दर्दनाक हादसा; बाइक सवार की मौके पर मौत