झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट । आज सुबह तडके 4 बजे एक बोलेरो जीप को एक ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी की इस हादसे में एक छह वर्षीय मासूम के अलावा 1 अन्य की मौत हो गयी तथा इस हादसे में घायलों को उपचार हेतु मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तथा 2 अन्य घायलों को गुजरात रेफर किया गया ! मिली जानकारी के अनुसार रानापुर से शादी समारोह में शामिल हो कर यह लोग मदरानी की ओर जा रहे थे की अंतरवेलिया में ट्रक ने उनकी गाडी को टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया ! इस घटना में नन्दलाल जटाला रम्भापुर , तथा 6 साल के दक्ष पिता बब्लू मासूम की मौत की पुष्टि हो गयी है ! खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है ! शवो को पी एम के लिए मेघनगर लाया गया है ! घायलों की सूची :- भारती पिता बलराम मदरानी ,नायरा बलराम ,मदरानी , कडवा गायरी , अलका राजेश ,रानापुर , दीपिका नन्दलाल ,रम्भापुर , अजय कडवा , अस्त भारत , भारत अमला सभी को मेघनगर से रेफर किया गया है तथा दोनों मृतक का पी एम होने के बाद शव को परिजन को सोप दिया गया है तथा पुलिस ट्रक का पता लगाने में जुटी है ! Post navigation उज्जवला योजना में 150 महिलाओं को नि:शुल्क गैस किट किए वितरित दिन की शुरुआत के लिए परिवार ने पी थी ब्लेक टी लेकिन अब पूरा परिवार जिला अस्पताल पहुंचा