जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश के दिग्गज नेता जीतू पटवारी के पुतले को जलाया, इससे पहले पुतले के मुंह पर कालिख पोती और जूते मारे,बताया जाता है कि जीतू पटवारी ने एमपी की महिलाओं पर बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की महिलाओं को सबसे ज्यादा शराब पीती हैं,इसी बात को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। प्रदेश की मातृ शक्तियों पर दिए गए बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। लगातार जीतू पटवारी का विरोध किया जा रहा है,शुक्रवार शाम 5 बजे भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता जोबट के बड़े बस स्टेशन पर एकत्र हुए जहां नारेबाजी कर पुतला जलाया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-29-at-6.05.57-PM.mp4 मौजूद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारे बाजीकर जीतू पटवारी को महिलाओं के बारे में कहेंगे शब्दों को लेकर महिलाओं से माफी मांगने की बात कही,अनुसूया सोमानी जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा,ने पत्रकार से चर्चा करके बताया कि,हरतालिका तीज पर देशभर की महिलाएं श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखती हैं,उस दिन प्रदेशभर कि मातृ शक्तियों का अपमान करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता को उजागर करता है, कांग्रेस की महिलाओं के प्रति असली सोच सामने आ गई है,भारतीय संस्कृति और मातृ शक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस की यह संकीर्ण व दूषित सोच प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी,अगर जीतू पटवारी महिलाओं से माफी नहीं मांगेंगे तो आगे महिला मोर्चा के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा… यह रहे मौजूद महिला मोर्चा जिला महामंत्री रशीदा शेख, अनुसूया सोमानी जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, शिवकन्या चौबे ब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष, इंदिरा तिवारी, सीमा जोशी, सरोज महेश्वरी,वहीं जोबट के भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहिनिया, फरीद शेख, लाला पारीख,संदीप जैन, वह अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। Post navigation जोबट नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा छात्र निलेश का एमबीबीएस में चयन होने पर विद्यालय द्वारा सम्मान किया