अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ रिपोर्ट- एक समान वस्तु व सेवाकर (जीएसटी) में विसंगतियों के विरोध में सोंडवा के समस्त व्यापारियों ने आज अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें। बंद के दौरान आवश्यक वस्तुओं के लिए आमजन परेशान होते देखे गए। पान दुकान, मोबाइल दुकान, हार्डवेयर, टायर पंक्चर बनाने की दुकाने तक नहीं खुली। नाश्ते की दुकाने जरुर खुली रही जिससे बाहर से आने वालों को कुछ राहत जरुर मिली। Post navigation जीएसटी के विरोध में बाजार बंद सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस अधिकारियों का एसपी ने किया सम्मान