अलीराजपुर लाइव डेस्क- शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के पुलिस बल से तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक रामसिंह डावर, सहायक उपनिरीक्षक दुरसिंह अजनार एवं सहायक उपनिरीक्षक त्रिभुवन बलवंत सिंह कुंडल के सेवानिवृत्त होने पर उक्त अधिकारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन द्वारा तीन पुलिस अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाई व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। Post navigation जीएसटी विसंगतियों के खिलाफ बंद को मिला व्यापक समर्थन एसपी-कलेक्टर ने एसडीओपी कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण