अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- देशभर में 30 जून की रात 12 बजे से गुड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी लागू हो जाएगा इस के विरोध मे सकल व्यापारी संघ ने शुक्रवार को महाबंद का आह्वान किया जिसका असर जिले समेत आसपास के क्षेत्र-ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। अलीराजपुर जिले समेत ग्रामीण अंचल मे किराना व्यापारी संघ के आहान पर आज बरझर भी पूरी तरहा से बंद रहा बरझर में चाय-पान, किराना से लेकर सभी ने व्यापारी संघ को समर्थन दिया आस पास के ग्रामिणो को बंद की खबर नहीं होने से रोजमर्रा की खरीदी करने बाजार में घूमते रहे पर जरूरत का सामान बंद होने से नहीं मिल पाया। Post navigation Previous Post जीएसटी विसंगतियों के खिलाफ बंद को मिला व्यापक समर्थन