जनशिक्षक और छात्रावास अधीक्षक भी पढ़ाएंगे 2-2 पीरियड झाबुआ। जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। गुणवत्ता सुधार के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा वही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों को सुधारने के लिए विशेष प्रयास भी किए जा रहे है। मैथ्स, साइंस एवं इंग्लिश के शिक्षकों की कमी से जूझ रहे झाबुआ जिले में बच्चों को इन विषयों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर आशीष सक्सेना के प्रयासों से जिले के 33 स्कूलों में साइंस, मैथ्स व इंग्लिश की कम्प्यूटर लैब की स्वीकृति जिले को प्राप्त हुई है। स्कूलों में कम्प्यूटर लेब स्थापित कर स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया एवं बच्चों को अब इन लैब के माध्यम से साइंस मैथ्स एवं इंग्लिश की शिक्षा दी जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शंकुतला डामोर ने बताया कि शिक्षकों की कमी को देखते हुए अब जिले के 128 छात्रावास अधीक्षक एवं 124 जनशिक्षकों को भी स्कूलों में पढानें के लिए आदेशित किया गया है। छात्रावास अधीक्षक एवं जनशिंक्षक प्रतिदिन दो-दो पीरियड पढ़ाई करवाएंगे एवं इसी आधार पर उनकी सीआर लिखी जाएगी। फोटो-5 Post navigation घर-घर जाकर खोदे शौचालय के गड्ढे, दिया बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ, नशामुक्ति का संदेश 10 दिन तक घर में बंधक बनाकर पीडि़ता के साथ करता रहा दुराचार