दीपक जैन /गगन पंचाल, कल्याणपुरा कोविड-19 संक्रमण के मामले जिले में प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को ाई रिपोर्ट में झाबुआ जिले के कल्याणपुरा के पांच लोग फिर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। गौरतलब है कि 5 अगस्त को कल्याणपुरा का एक युवक पॉजिटिव आया था जिसके बाद मरीज के घर से वालों समेत 12 के सेम्पल लिए गए थे और जिनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इनमें से पूर्व में आए व्यक्ति के घर से ही पांच लोग पॉजिटिव निकले इनमें से दो बालक व दो बालिकाएं के साथ एक महिला भी है। वहीं थांदला शहर की आजाद कॉलोनी में रहने वाली 56 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। Post navigation अब सिर्फ रविवार को जिले में रहेगा लॉकडाउन; कलेक्टर ने जारी किए आदेश; आदेश तत्काल प्रभाव से लागू .. थांदला में बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मरीज, अब प्राचार्य की पत्नी निकली कोरोना संक्रमित