विपुल पांचाल@ झाबुआ Live अनलॉक-3 को लेकर राज्य सरकार की गाइड लाइन के जारी होने के बाद जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने आमलोगों रियायत दी है। हालांकि रविवार को जिले भर लॉकडाउन की प्रक्रिया जारी रहेगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू की बंदिशों को भी प्रशासन ने सामाप्त कर दिया गया है। इसके चलते अब रात में भी आमलोगों का आवागमन जारी रहेगा। कलेक्टर ने आदेश में बताया कि दुकानों के खुलने और बंद रहने का समय यथावत रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में सुबह 6 से रात 9 बजे तक ही आगामी आदेश तक दुकानें संचालित होंगी। जबकि रविवार को जिलेभर टोटल बंदी रहेगी। जिले में अभी सामूहिक धार्मिक गतिविधियां संचालित नहीं होगी। वही जिस दिन जिस जगह का साप्ताहिक हाट है वहां हाट तो प्रतिबन्धित रहेंगे लेकिन लॉक डाउन नही रहेगा। देखिये जारी आदेश… Post navigation अब सिर्फ रविवार को लाकडाऊन ; शनिवार वाले कस्बे के लिए यह खबर पढे आलीराजपुर जिले में तेज हुआ कोरोना का संक्रमण; जांच रिपोर्ट में 9 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव …