फिरोज खान@ आलीराजपुर आलीराजपुर जिले में कोरोना का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कर हर क्षेत्र इसकी चपेट में आ रहे है।जिले के लिए यह ख़बर बेहद चिंताजनक और बुरी है। जिले में फिर 9 नए कोरोना पेशेंट मिले है। इसमे 4 अकेले आजादनगर के है और 2 आलीराजपुर शहर के और 2 जोबट और 1 खवाचा फलिया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। बार-बार एडवायजरी जारी करने के बाद भी शहर में कई स्थानों पर लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। Post navigation रामदेवरा यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का ग्रामवासियों ने स्वागत कर दी विदाई हिंदू युवा जनजाति संगठन की मंडल कार्यकारिणी गठित, वेरसिंह चौहान बने मंडल अध्यक्ष