आरिफ हुसैन, आजादनगर

जिला स्तरीय मोगली उत्सव का आयोजन सर प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल अलीराजपुर में किया गया। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग में पृथक-पृथक विकासखंड की टीमों ने भाग लिया। जिसमें जूनियर वर्ग में कठ्‍ठीवाड़ा विकासखंड के छात्र-छात्रा प्रथम स्‍थान पर रहे जबकि  द्‍वितीय स्‍थान पर उदयगढ़ विकासखंड के छात्र-छात्रा रहे। सीनियर वर्ग में चंद्रशेखर आजाद नगर विजेता तथा कट्ठीवाड़ा विकासखंड के छात्र-छात्रा उपविजेता रहे।जूनियर वर्ग में कुमारी रिंकू जयेश भिंडे उपविजेता अनिल मुकाम सिंह रविना मोहनिया उदयगढ़ विकासखंड से रहे। सीनियर वर्ग में चंद्रशेखर आजाद नगर की ओर से शारदा भयडिया पंकेश विजेता रहे। वीरेंद्र तोमर और सोनल प्रवीण कट्ठीवाड़ा उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में प्रभारी बद्रीलाल भाटोद्ररा प्रीतिका राठौड़ ब्रजकुमारी सोनी रुपाली नायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तंवर तथा विश्वजीत तंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्‍कृष्‍ट विद्‍यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की ओर से हेमेंद्र गुप्ता मालसिंह बामनिया, कट्ठीवाड़ा से कृष्णसिंह कलावती डेविड आदि शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बधाई दी गई । प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को भ्रमण पर जाने की पूर्व तैयारी की जानकारी को प्रभारी रितिका राठौड़ द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *