झाबुआ। कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला झाबुआ परिसर में जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम म विधायक झाबुआ, सीईओ जिपं अनुराग चौधरी, उप संचालक कृषि विभाग झाबुआ जीएसत्रिवेदी उप संचालक पशु पालन विभाग झाबुआ डॉ. एसएस तिवारी, कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के डॉ. तोमर आदि उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता पशु पालकों को पुरस्कार प्रदान किए।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रामा ब्लाक के खरडूबड़ी के निवासी आशीष शांतिलाल पंचाल की गाय ने प्रथम पुरस्कार 50 हजार जीता, खरडूबड़ी के ही वरदीचंद रूगनाथजी की गाय ने द्वितीय पुरस्कार 25 हजार जीता व कल्याणपुरा के लूणा पल्लुजी वाघेला की गाय ने तृतीय पुरस्कार 15 हजार जीता एवं नरवरसिंह पे्रमसिंह नायक, अमित शंकरलाल पंचाल झाबुआ, अंकुर जगदीश गुर्जर निवासी पेटलावद, रमेश सलिया मेडा निवासी उन्नई, दिलीपकुमार हरिओम दवे निवासी राणापुर, देवेन्द्र शंकरलाल पंचाल झाबुआ एवं काना सकरिया बारिया निवासी दौलतपुरा ब्लाक थांदला की गाय ने सांत्वना पुरस्कार 5-5 हजार जीता। गाय मालिको को अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में पुरस्कार राशि का वितरण किया गया। Post navigation पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी ” दिव्यांग ” ने इच्छामृत्यु, कहा न्याय नही मिला तो दीवाली पर दिल्ली या भोपाल मे करुंगा सुसाइड उपायुक्त आदिवासी विभाग बीजी मेहता को शिक्षकों ने सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन