झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पर्यटन स्थलों के प्रति जागरुकता एवं आसपास की धरोहर के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने हेतु मप्र पर्यटन विभाग द्वारा झााबुआ में मप्र पर्यटन से संबंधित जिला स्तरीज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे थांदला की संस्कार पब्लिक स्कूल, कैथोलिक एवं कैथोलिक मिशन हिन्दी माध्यम विजेता रही। प्रतियोगिता में जिले की 55 टीमों ने भाग लिया जिसमे संस्कार पब्लिक की अदिति कांकरिया, हर्षिता शर्मा, राशी भट्ट की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अन्य सहभागी टीमो को प्रमाण पत्र एवं उपहार दिया गया। प्राचार्य ललित कांकरिया एवं स्कूल स्टाफ ने अवसर पर मार्गदर्शक शिक्षिका दिव्यानी सोनी एवं बच्चों को बधाई दी। Post navigation मातृभाषा का सम्मान करे – डॉ वैद प्रताप वैदिक बच्चों ने सीखे थर्ड आई एक्टीवेशन के गुर