आलीराजपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के स्थापना दिवस पर बैंक शाखा आलीराजपुर द्वारा ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्याम पाटीदार एलडीएम, जी एल सोलंकी उपायुक्त सहकारिता जिला आलीराजपुर की अध्यक्षता रही। बैंक के नोडल अधिकारी हर्षवर्धन गुप्ता व शाखा प्रबंधक राजेश राठौड़ द्वारा बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों ने बैंक के ग्राहकों का पुष्प माला से स्वागत किया व बताया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ के बी एल मकवाना संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं प्रशासक के कुशल मार्गदर्शन में व आरज़ू इक़बाल खान के अनुभव व कुशल संचालन में बैंक प्रगतिशील है । बैंक जिला झाबुआ व आलीराजपुर का कृषि ऋण वितरण में अग्रणी भूमिका निभाता है, अन्य बैंकों से अमानत जमा पर अधिक ब्याज दर लॉकर, एटीएम , NEFT, कृषि ऋण, अकृषि ऋण, आभूषण तारण ऋण सुविधा आदि उपलब्ध है। कार्यक्रम में अमानतदार आयरिन सिस्टर, अंजलि श्रीवास्तव, गोपाल माली, किसान सदस्य छगनसिंह, किशनसिंह, नवल सिंह, सुनारिया, दितलीया दलु बैंक कर्मचारी शैलेष थेपडिया, पंकज वास्केल, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। Post navigation सेवा संकल्प अभियान : बड़नगर से वाराणसी यात्रा का आलीराजपुर जिले में होगा प्रवेश सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का आलीराजपुर में हुआ स्वागत