झाबुआ। प्रदेश भाजपा आलाकमान केनिर्देश पर सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ जिला कार्यसमिति की वृहत बैठक रखी गई है। उसी तारतम्य में जिला भाजपा की वृहद बैठक एवं होली मिलन समारोह आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया कि शगुन गार्डन में होने वाली यह बैठक सोमवार दोपहर 11 बजे आयोजित होगी जिसमें जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, विधायक, सीसीबी चेयरमैन, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मण्डल पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर केंद्र ग्राम केंद्र संयोजक मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाए। वही जानकारी देते हुए जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मतदान केंद्र स्तर तक मनाया जाएगा, सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल के बूथ प्रभारियों की सूची साथ लाए। बैठक में अपने अपने मंडल की आजीवन सहयोग निधि की पूर्ण जानकारी लाने, जिन मंडल अध्यक्षों द्वारा अंत्योदय समिति की सूची जिले को अभी तक जमा नहीं करवाई वे जिला बैठक में सूची साथ लाकर जमा करवाने की बात दिलीप कुशवाह ने कही। Post navigation विश्व क्षय दिवस पर जिला टीबी फोरम ने निकाली विशाल रैली विश्व क्षय दिवस पर निकाली जागरुकता रैली