आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर अलीराजपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए भूपेन्द्र डावर ने नामांकन भरा। उन्होंने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। भूपेंद्र डावर वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि है व चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) के रहने वाले हैं। नगर व ग्रामीण में भी इनकी अच्छी खासी पकड़ है। जिस जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 से भूपेंद्र डावर ने नामांकन दाखिल किया है। कुछ महीनों पहले हुए जोबट विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की विधायक सुलोचना रावत को इसी जिला पंचायत वार्ड 3 से भारी मतो से जीत दिलाई थी और इसी के चलते पार्टी में भूपेंद्र डावर अपनी जमीनी पकड़ व काम से जाने जाते है और पार्टी को मजबूत करने में हमेशा तत्पर रहते। पूर्व में भी आज़ाद नगर परिषद में कई वार्डो से पार्षद व मंडी उपाध्यक्ष भी रह चुके है। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगो को जनहितैषी कार्यो की जन सेवा देते आ रहे है। गौरतलब है वार्ड क्रमांक-3 एसटी वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित है। यहां से मजबूती के साथ भूपेंद्र डावर चुनावी मैदान में होंगे। Post navigation देखिए कहां पकड़ी बोलेरो में ले जाई जा रही 25 पेटी अवैध शराब, आरोपी फरार एक पंचायत ऐसी जहां खाली रह जाएंगे पंच के सभी पद, सभी नामांकन निरस्त