आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत के 586 वार्ड मे से पंच पद हेतु कुल 537 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद क्षेत्र की एक पंचायत ऐसी भी है जिसके सभी नामांकन निरस्त कर दिए गए। इस पंचायत में पंच के सभोबपाद खाली रह जाएंगे।

संविक्षा के बाद 408 आवेदनो की स्वीकृती हुई वही 129 फार्म निरस्त हुए। हालांकि इस बार ग्राम पंचायतों में पंच पद खाली रह जायेंगे। इस जनपद क्षेत्र के 117 वार्डो में पंच के पद रिक्त रह गए। दो पंचायतो ऐसी भी है जिनमे से ग्राम पंचायत छोटी फ़ाटा में पंच पद के लिए 13 आवेदन आए और 13 के 13 आवेदन खारिज हो गए। इस पंचायत में पंच के सभी पद खाली रह जाएंगे। वही ग्राम पंचायत क़िलाना में भी 14 आवेदन प्राप्त हुए। 1 स्वीकृत और 13 आवेदन खारिज हुए। रिटर्निंग अधिकारी की मानें तो पंच पद के सबसे ज्यादा नामांकन निरस्त हुए है, क्योंकि इनमें से ज्यादातर ने बिजली कंपनी का नो ड्यूज प्रमाण पत्र नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *