आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर आदर्श आचार संहिता में भी अवैध शराब परिवहन करने वालों के हौसले बुलंद है। इन्हीं पर नकेल कसने के लिए एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को देख आरोपी कालू पिता बाबू वसुनिया निवासी बड़ीपोल गवली फलिया बोलेरो वाहन एमपी 45 बी.बी. 0335 को छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया मर्ग की जांच के दौरान रास्ते में जाते समय बोलेरो वाहन एमपी 45 बी.बी. 0335 संदिग्ध होने पर पीछा किया। नदी पर बोलेरो वाहन छोड़ आरोपी कालू फरार हो गया। बोलेरो वाहन चेक करने पर अवैध शराब के साथ बोलेरो वाहन को जब्त कर 34/2 की करवाई की गई। वाहन में 25 पेटी अवैध शराब थी, जिसकी कीमत 62 हजार 500 रुपए आंकी गई है। Post navigation अपने ही घर में लटका मिला युवक का शव जिला पंचायत के वार्ड क्र. 3 से विधायक प्रतिनिधि ने दाखिल किया नामांकन