झाबुआ Live के लिए ” पेटलावद ” से ” हरीश राठौड ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । सारंगी पुलिस के दो पुलिसकर्मीयों की लापरवाही से चोरी के मामले का एक आरोपी ” मोहन पिता मांगीलाल गरवाल” कलयाणपुरा के समीप से एक प्राइवेट जीप से भाग गया । उसकी तलाश की जा रही है एसपी संजय तिवारी ने बताया कि आरोपी चोरी के मामले मे गिरफ्तार किया गया था ओर उसे कोट॔ पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हुए इस पर प्रधान आरक्षक रामहित एंव आरक्षक देवेंद्र उसे एक प्राइवेट गाडी कर एक अन्य कैदी के साथ हथकड़ी बांधकर झाबुआ जिला जेल छोडने के लिए रवाना हुए तभी मोहन ने नजर बचाकर हथकड़ी से अपना हाथ छुडा लिया ओर गाडी धीमे होते ही फरार हो गया । Post navigation डोल ग्यारस पर निकला जुलूस पेटलावद ब्लास्ट की बरसी पर निकला मशाल-मौन जुलूस