झाबुआ- जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव के निद्रेशानुसार व क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया की सहमति एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों की नियुक्तियां की। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि झाबुआ ब्लॉक हेमचंद्र डामोर, रानापुर ब्लॉक कैलाश डामोर, रामा ब्लॉक फतेसिंह रालु भाबर, पेटलावद ब्लॉक मन्नालाल हामड़, मेघनगर ब्लॉक संदीप जैन, खवासा ब्लॉक भूरसिंह पिता सुखराम की नियुक्तियां की गई है तथा इनसे अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाए जाने में पूर्ण योगदान दें तथा जिला कांग्रेस को विश्वास है कि वे सब पूर्ण लगन निष्ठा एवं सक्रियता के साथ इस पद का निर्वहन करेंगे। साथ ही समय-समय पर ब्लॉक कांगे्रस संगठन की गतिविधियों से जिला कांगेस कमेटी को अवश्य अवगत कराते रहेंगे। भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल कॉलोनी स्थित अपने निवास पर बुधवार को सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया आदि की उपस्थिति में हेमचंद्र डामोर, संदीप जैन, भूरसिंह जी को नियुक्ति पत्र सोंपे गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, कांग्रेस नेता संदीप जैन, नवलसिंह नायक, गोपाल गुजराती, जसवंत नायक, आशीष भूरिया, पारसिंह डिंडोर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation हिंदुओं को हिन्दुओं से लड़वाना चाहती है जोबट पुलिस : राजेंद्र टवली ब्राह्मण वही जो सत्य की राह पर चलकर ओरों को प्रेरणा दे : डॉ. सुनील चतुर्वेदी