अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- कुछ दिनों पूर्व नगर के मंटु (दुर्गा शंकर) चौबे पर कलेक्टर द्वारा जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी जिससे नगर के युवाओं में आक्रोश दिखाई दे रहा है और शांति पूर्ण तरीके से नगर बंद कर आंदोलन करने की बात कही जा रही है। ेजिलाबदर की कार्रवाई को लेकर सर संघ चालक राजेंद्र टवली कल रात्रि को राठौड़ कोठार में मीटिंग कर बताया कि जोबट पुलिस द्वारा षड्यंत्र पूर्वक मेरा नाम साक्षी गवाह में लिख कर हिन्दुओं को हिन्दुओं से लड़वाना चाहती है। इस संबंध में मेरे द्वारा संघ के वरिष्ठजनों को अवगत करा दिया गया है और आईजी इंदौर से चर्चा कर बताया गया कि किसके कहने पर पुलिस द्वारा मेरा नाम गवाही में लिखा है उसका नाम बतावे व पूरे षड्यंत्र की जांच कर अधिकारियों को निलबिंत किया जाए। वर्ना आंदोलन किया जाएगा। Post navigation अपराधियों के बढ़ते हौसले : थाने पर सुनवाई नहीं होने पर परिजनों ने की 181 पर शिकायत जिला कांग्रेस ने किए ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत