पियुष चन्देल, अलीराजपुर

आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक 24 नवंबर रविवार 11ः30 बजे स्थानीय पटेल फार्म हाउस पर रखी गई है। बैठक को अभा राष्ट्रीय कांग्रेस द्धारा नियुक्त जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया संबोधित कर मार्गदर्शन देगे। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओेमप्रकाश राठोर ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार की बदहाल आर्थिक व्यवस्था एवं मप्र की जनता के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध मे होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियो एवं समन्वय के लिए रविवार को जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया बैठक लेने आ रहे है। 25 नवंबर को जिला मुख्यालय पर हाने वाले विशाल धरना प्रदर्शन तथा आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली मे अभा कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली के आयोजन एवं तैयारियो को लेकर बैठक मे चर्चा की जाएगी। वहीं सोमवार को केद्र सरकार की जनविरोधी नितियो के विरोध मे जिला कांग्रेस द्धारा धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सोपा जाएगा।
उक्त बैठक मे जोबट विधायक  कलावती भुरिया, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल, जिले के समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल के पदाधिकारीगण विशेष रुप से उपस्थित रहेगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *