झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- खेल परिसर झाबुआ द्वारा 3 दिवसीय झाबुआ-दाहोद जिला कराते चैम्पियनशीप का आयोजन किया गया। इस चैम्पियनशीप में दोनों जिलों की विभिन्न स्कूलों के 175 के छात्रों ने भाग लिया। नगर की अणु पब्लिक स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं ने भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया। स्कूल कोच ज्योति भदाले के मार्गदर्शन मे प्रथम बैरागी, भव्य बामनिया, मयंक वसुनिया, गौरव कुमार, सलौनी बामनिया ने गोल्ड मेडल, कनिष्क मुवेल, संदेश मिस्त्री, हेतल चौधरी ने सिल्वर पदक व जय मोर्या,दिव्यांश भाबर, रियांशु बामनिया ने कांस्य पदक आयोजन के प्रमुख अतिथि डीएसओ जलज चतुर्वेदी, सूर्य प्रताप द्वारा सम्मानित किया गया। सस्ंथा कोच एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को स्कूल ट्रस्टी प्रदिप गादिया, प्राचार्य प्रमोद नायर, एवं समस्त स्टाफ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। Post navigation 5 साल में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आईआईटी दिल्ली व जीएसआइटीएस इंदौर के विद्यार्थी जिले में करेंगे काम भैरवनाथ मवेशी मेले में दिखा दिखा उत्साह, कवि सम्मेलन आज