परवलिया ”झाबुआ आजतक डेस्क” रिपोर्टः देशभर में होली की धूम है और इस बीच असामाजिक तत्वों की वजह से झाबुआ जिले में पारंपरिक होली दहन के कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया। यहां असामाजिक तत्वों ने तय समय से आधा घंटे पहले ही होलिका दहन कर दिया। मामला झाबुआ जिले के परवलिया गांव का है। यहां हर साल परंपरागत तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम होता है। इस साल भी यहां इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की गई थी। तैयारियों के बाद जब आयोजक होलिका दहन स्थल से थोड़ी देर के लिए दूर हुए तो बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने होली जलाकर भाग खड़े हुए। इस वजह से इलाके में काफी नाराजगी है। महिलाएं परंपरागत तरीके से होलिका दहन के पहले पूजा में भी शामिल नहीं हो सकी। इन तमाम वजहों से पूरे इलाके में नाराजगी का भाव है। Post navigation निर्भया कांड, बीबीसी के खिलाफ विरोध की आग आदिवासी अंचल भी पहुंची होली के दिन लूट की बड़ी वारदात, पुलिस को खुली चुनौती, बस लूटी, यात्री घायल