आलीराजपुर ”आजतक” डेस्कः निर्भया कांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर संसद से लेकर सड़कों तक बवाल हो रहा है। अब इसके विरोध की आंधी आदिवासी अंचल में भी पहुंच गई है। यहां सिविल सोसायटी ने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण बीबीसी ने किया है। इस वजह से विरोध प्रदर्शन करने वालों के निशाने पर भी यही संगठन है। सिविल सोसायटी के सदस्यों ने गुरूवार को बस स्टैंड पर पहुंच कर विरोध जताया। इस दौरान इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर सवाल उठाए गए तो बीबीसी संगठन का पुतला भी जलाया गया। इस मौके पर सिविल सोसायटी के दीपक दीक्षित, कृष्ण कान्त बेडिया,अविनाश वाघेला,बज्जू राठौर, तशु चावडा,कान्तीलाल राठौड, राजेश वाधेला, आशुतोष पंचोली, पर्वतसिह राठौर, नितेश कोठारी, गोविन्द और विश्वजीत सहिद अन्य सदस्य मौजूद थे। Post navigation EXCLUSIVE: चुनाव हारें उम्मीदवार ने दो गांवों का रास्ता रोका, देश में अपनी तरह का पहला मामला, आतंक के आगे पुलिस खामोश जानिए कहा होली में रंग में पड़ा भंग, आधे घंटे पहले कर दिया होलिका दहन