पेटलावद से ”झाबुआ आजतक” के लिए हरीश राठौर की रिपोर्टः पूरे देश सहित प्रदेश के कई अंचलों में हो रही बेमौसम बारिश अब जानलेवा साबित हो रही हैं। झाबुआ जिले में बारिश के कारण अपना कारोबार बर्बाद होते देख एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मामला पेटलावद का है जहां 45 वर्षीय भेरूलाल रामोला के साथ यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां अचानक बारिश आने की वजह से भेरूलाल अपने ईट भट्टों को बचाने के लिए गए थे। वहां बारिश तेज होती देख उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बारिश की वजह से पूरे अंचल में संकट के बादल मंडरा रहे है। खड़ी फसलों पर इससे खतरा बढ़ रहा है तो आम की पैदावर भी प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज कुछ इसी तरह बने रहेंगे। Post navigation दो महीने से तलाश थी बाइक चोर की, पकड़ा गया तो लूट और डकैती की वारदात का भी खुलासा EXCLUSIVE: आठ साल पहले लगी थी एक्स-रे मशीन, बगैर एक एक्स-रे के मशीन कंडम घोषित