पीयूष चन्देल, अलीराजपुर === आलीराजपुर शहर में आज जनहित हेतु प्रशासनिक व्यवस्था में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडियाकर्मियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को करीब 2500 फेसमास्क जागरूक नागरिक मंच व बिंदास ग्रुप द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जानम के विक्रम सेन, मकु परवाल, किशोर शाह, वकील सिंह ठकराला, आशुतोष पंचोली, सैय्यद हनीफ़ मिया, पर्वत सेठ, आदित्य कोठारी, रितेश काबरा, शकील चंदेरी, रिंकेश तँवर, उत्तम कोठारी, प्रितेश चौधरी, संजय गेहलोद, रिज़वान खां आदि ने विभिन्न स्थानों पर इसे वितरित किया। जानम अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि समय समय पर इस सुविधा को शहर में नियमित उपलब्ध कराया जाएगा, तथा जिसे भी जब भी आवश्यकता हो वह संगठन के किसी भी साथी से इसे प्राप्त कर सकता हैं। Post navigation सीईओ ने ग्राम पंचायत में 1500 मास्क किये वितरित बॉर्डर पर हुई अंतरप्रांतीय अधिकारियों की बैठक, महामारी से बचाव के लिए बनाई कार्ययोजना