रितेशगुप्ता, थांदला पूरे प्रदेश में चल रही जहरीली शराब के खिलाफ मुहिम के बीच थांदला एवम अंचल से लगातार अवेध रूप से बनाई शराब एवम ताड़ी बनाने वालो एवम विक्रेताओं पर पुलिस एवम आबकारी विभाग कार्यवही कर रहा है । इसी क्रम में थांदला थाना प्रभारी थांदला कौशल्या चौहान को मुखबीर से सूचना मिली की कस्बा थाना में अवैध रूप से जहरीली ताड़ी बना कर कुछ लोग विक्रय कर रहे है। कौशल्या चौहान द्वारा प्रथक प्रथक दो टीम तैयार की जिसमें प्रथम टीम कार्यवाहक उप निरीक्षक खेम सिंह चौहान आरक्षक नाहर सिंह, आरक्षक राहुल तथा दूसरी टीम सहायक उप निरीक्षक नानूराम , आरक्षक छगन, आरक्षक राम सिंह की तैयारी की । इसके अतिरिक्त सिविल पार्टी को कस्बे मैं रवाना किया गया । इस दौरान उप निरीक्षक खेम सिंहचौहान वह उनकी टीम को जानकारी मिली थी । बेडावा बस स्टैंड पर लिंगाया उर्फ राजू पिता राममूर्ति कोला निवासी चैनपुरी का शौचालय के पास अवैध रूप से जहरीली ताड़ी बेचने के लिए चार प्लास्टिक की केन में लेकर खड़ा है। जिसके कब्जे से 15 -15 लीटर की तीन केन तथा 20 लीटर की एक केन कुल 65 लीटर अवैध जहरीली ताड़ी जप्त की एवं पूछताछ में बताया कि पाउडर से ताड़ी बनाना बताया जो आरोपी लिंगाया उर्फ राजू के कब्जे से 203 ग्राम ताड़ी बनाने का पाउडर जप्त किया । इसी प्रकार दूसरी कार्यवाही के दौरान सहायक उपनिरीक्षक नानूराम बडूकिया उसकी टीम को सूचना मिली की बेड़ावा बस स्टैंड पर नागराज कलाल नाम का व्यक्ति अवैध रूप से जहरीली ताड़ी बेचने हेतु लेकर खड़ा है जो टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नागराज पिता लक्ष्मण कालाल निवासी कोरवी जिला ओरंगल हाल मुकाम बेड़ावा बस स्टैंड थांदला को पकड़ा जिसके पास से तीन केन में 20-20 लीटर ताड़ी कुल 60 लीटर ताड़ी जप्त की जिसकी कीमत ₹6000 रुपए है पूछताछ में आरोपी नागराज द्वारा बताया कि पाउडर मिलाकर जहरीली ताड़ी तैयार कर बेचता हूं जिसके कब्जे से 275 ग्राम पाउडर ताड़ी बनाने में प्रयुक्त किया जाने वाला जप्त किया इस तरह थाना थांदला की टीम ने प्रथक प्रथक कार्यवाही में अवैध जहरीले ताड़ी बनाकर बेचने वालों के विरुद्ध प्रथक प्रथक 2 प्रकरण अपराध क्रमांक 465 /21 तथा 466/ 21 धारा 34(2) 49(a) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए दोनों प्रकरणों में मिलाकर कुल 125 लीटर जहरीली ताड़ी जप्त की गई जिसकी कुल कीमत ₹12500 एवं ताड़ी बनाने का पाउडर 505 ग्राम जप्त किया संपूर्ण कार्यवाही एसडीओपी महोदय थांदला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थांदला के निर्देशन में की गई जिसमें थाना थांदला के पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation जनजातीय विकास मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बीएसएफ के सेवानिवृत्त करणसिंह का किया भव्य स्वागत खण्डहर तथा जर्जर गिरने की कगार पर खड़े भवनों को कब गिराया जाएगा, क्या प्रशासन को किसी दुर्घटना की प्रतीक्षा है