इरशाद खान, बरझर

ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान रविवार को सुबह 9 बजे मुस्लिम समाजजन हुसैनी मस्जिद पहुंचे जहां पर जुलूस की तैयारी कर रहे सामज के लोगों को सदर सहेजा खान ने प्रशासन द्वारा जुलूस निरस्त होने की बात बताई। इस पर समाज के लोगो ने हुसैनी मस्जिद मे ही पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन मनाया। पेश इमाम ने मस्जिद मे फातेहा पढ़ नाते पाक सुनाकर देश मे अमन चेन की दुआएं की। इस अवसर पर सदर शहजाद खान, हाजी लियाकत खान, हाजी हनीफ खान, सरदार खान, हाजी सलीम खान, हबीब खान, मोहम्मद खान, फिरोज खान व बडी संख्या में मुस्लिम समाज़ के लोग व बच्चे हुसैनी मस्जिद पहुंचे। पर्व को लेकर पुलिस ने संभाली कमान पर्व के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए थे। हुसैनी मस्जिद के पास चौकी प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया ने पुलिस बल के साथ तेनात रहे। वही जनपद सीओ मनोज निगम, तहसीलदार जितेन्द्र सोलंकी, पटवारी मंत्री भी मस्जिद मौजूद रहे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *