पियुष चन्देल, अलीराजपुर

शनिवार को जिला काँग्रेस अलीराजपुर के तत्वाधान में प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर “जवाब दो-हिसाब दो” अभियान के तहत ग्राम नानपुर में सेक्टर कांग्रेस कमेटी की जन सभा आयोजित हुई, जिसमें दस गांवो से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला काँग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि भाजपा की अब उल्टी गिनती चालू हो गई है। कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के बिजली के बिल माफ किये जायेंगे। भाजपा के राज में आज सभी जन मानस परेशान है।आधार कार्ड बनाने में परेशानी हो रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरदार सिंह पटेल ने प्रदेश सरकार से पंद्रह वर्षों में की गई घोषणाओं का हिसाब मांगते हुए प्रदेश सरकार को अयोग्य सरकार निरूपित किया।राजेन्द्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाएं करके जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे है, और जनता को भ्रमित करने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रहे है, जिनका धरातल पर कोई क्रियान्वयन नही है। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस से प्राप्त किसानों के कर्ज माफी के मांग-पत्र के प्रारूप का भी विमोचन किया, और कहा कि प्रदेश नेतृत्व किसानों की कर्ज माफी के लिए कृत-संकल्पित है।सभा को न. पा. अध्यक्ष सेना पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को आशा भरी नजरों से मतदाता देख रहा है। इस चुनाव में भाजपा को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकना है।शंकर बामनिया ने कहा कि इस बार जनता भाजपा से बहुत परेशान है।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालूसिंह रावत, ओम राठौर, पुटे सिंह भाई, बापू भाई, बहादुर भाई, राजेन्द्र वाणी, राकेश भारती, राजू भाई समेत कई नेतागण, सरपंच व कांग्रेस  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *