मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग कमर कस चुका है। यही कारण है कि आयोग द्वारा शासन प्रशासन को कई निर्देश दे रहा है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनर पोस्टर तथा लिखे गए स्लोगन आदि को हटाया और मिटाया जा रहा है। म.प्र विधानसभा के चुनाव आगामी महीनों में संपन्न होने जा रहे हैं इसकी घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की जा चुकी ह। चुनाव संबंधी तैयारी के तहत मतदाता सूचियों की जांच डोर-टू-डोर मतदाता सूचियों का मिलन एवी.एम मशीनों का प्रदर्शन आदि के साथ ही आचार संहिता लगने के पूर्व सरकारी संपत्तियों पर राजनीतिक एवं निजी बैनर पोस्टर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत उन्हें हटाए एवं दीवारों पर लिखे स्लोगन आदि को मिटाने का कार्य कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत आम्बुआ प्रशासन द्वारा आम्बुआ कस्बे तथा आम्बुआ पंचायत क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए झंडे बैनर पोस्टर हटाने का कार्य 15-09-18 को किया गया उच्च जानकारी ग्राम पंचायत सचिव गिरधार सिंह चौहान ने प्रदान की। Post navigation Previous Post ‘जवाब दो-हिसाब दो’ अभियान के सेक्टर कांग्रेस कमेटी की जनसभा में जुटे ग्रामीण