भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर गंगा दशमी के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 का शुभारंभ 19 मई को नगर पंचायत, चंद्रशेखर आजाद नगर में बड़ा शिव मंदिर तालाब पर किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मई से 30 जून 2026 तक चलेगा। आयोजन के तहत् नगर कि जल संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए साफ सफाई व जीर्णोद्धार के कार्य बारिश से पहले करने का कार्य प्रशासनिक अमले द्वारा जन सहभागिता से किया जाना सुनिश्चित किया गया। नगर बड़ा शिव मंदिर तालाब में कार्यक्रम की शुरुआत पूजन व श्रमदान के साथ एसडीएम दीपिका पाटीदार द्वारा की गई। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी,प्रभारी सीएमओ इकबाल मनिहार,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मानसिंह चंगोड़,आजीविका मिशन बीसी अनिता पाटीदार, उपयंत्री हिमांशु पाटीदार,समस्त पटवारी,सहित आजीविका मिशन समूह की महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर, रोड किनारे खड़ा युवक घायल जब व्यक्ति का समय खराब आता हैं तो भगवान चारों तरफ से परीक्षा लेता है-पंडित योगेश शास्त्री