विपुल पांचाल@ झाबुआ Live Covid-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नवीन कोविड-19 आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, कोविड केयर सेंटर, फीवर क्लीनिक के प्रभावी संचालन के लिए अतिरिक्त अस्थाई रूप से मानव संसाधन अंतर्गत एमडी मेडिसिन, एमडी एनेस्थेसिया, पलमोनोलॉजिस्ट, एमबीबीएस चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन पद के लिए कल 20 अप्रैल से वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती जिले में निकाली गई है। आवेदक पदों की पूर्ति के लिए प्रतिदिन कार्यालयीन समय में अपने आवेदन पत्र के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ में प्रस्तुत कर सकते हैं। Post navigation 525 सेंपल में से 193 मरीजों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई, उपचार के बाद 115 स्वास्थ्य होकर लौटे घर कोरोना का कहर; झाबुआ जिले के लिए आई बुरी खबर; 225 नए कोरोना के कैस ..