विपुल पांचाल@ झाबुआ आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में एक बार फिर जिले के लिए बुरी खबर लेकर आई है। इस रिपोर्ट में जिले में 225 नए कोरोना के कैस सामने आए है, जो कि चिंता का विषय है। इसी के साथ ही जिले में कुल 864 एक्टिव केस हो गई हैं। वही आज तक जिले में 4921 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। जिले में कोरोना के कारण हालात लगातार भयावह बने हुए हैं। हालांकि एक सुखद खबर यह भी है कि अभी तक 235 लोग स्वस्थ भी हुए है, जो होम आइसोलेशन में थे। झाबुआ Live अपील करता है कि सभी अपने घरों में रहे, सुरक्षित रहे।। मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखे, जिससे जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर की यह चेन टूट सके। नही तो हमारी एक लापरवाही हमें कहां ले जाकर छोड़ेगी यह दूसरे जिलों के हालात देखकर ही हम सभी समझ सकते है। Post navigation जरूरी ख़बर: स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाएं देने वाले युवक-युवतियों के लिए झाबुआ जिले में इन पदों पर निकाली गई है भर्ती… कल जिले के दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री हरदीपसिंह डंग; देखिये जारी कार्यक्रम …