पीयूष चन्देल, अलीराजपुर कोरोना कोविड 19 वायरस के लॉक डाउन माहौल में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें पके पकाए भोजन की आवश्यकता हैं, जिन्हें उपलब्ध कराने में शहर की युवा टीम ताकत से लगी हुई हैं। एएसपी बिट्टू सहगल, आर आई पुरुषोत्तम बिश्नोई ने बिंदास जानम के तत्वावधान में चल रहे भोजन वितरण कार्यक्रम के निर्माण शाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मोंटू शाह, विक्रम सेन, रितेश काबरा, गोपाल नवाल, आदित्य कोठारी, प्रबोध भाटी, प्रितेश चौधरी, नितेश जैन, गगन थेपड़िया, दीपांशु थेपड़िया, उत्तम कोठारी मौजूद थे। श्री सहगल ने भोजन निर्माण की उत्कृष्टता की तारीफ़ की साथ ही उसके टेस्ट को उच्च स्तर का बताया। उल्लेखनीय हैं, कि इस संयुक्त आयोजन में 1200 व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। Post navigation Covind 19ग्राम के घरों-मोहल्लों में सैनेटाइज होने पर ग्रामीणों ने जाहिर की प्रसन्नता परामनवमी पर घर घर जलाये दीपक; घर घर गुंजा जय श्रीराम