झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जय आदिवासी युवा शक्ति व आदिवासी छात्र संगठन के तत्वावधान में पहली बार भगोरिया हाट बाजार में गेर निकाली गई। गेर में आदिवासी समाज के युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए। आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्यानवीर डामोर, पेटलावद जयस अध्यक्ष कांतिलाल भाबर, जयस संरक्षक रोशन सिंगाड़, सोमला डामर, गजेंद्र सिंगाड़, पवन खराड़ी, डॉ. कोमल डामर, शांतिलाल भूरिया, कांतिलाल गरवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लास व उमंग के पर्व भगोरिया पर अजय आदिवासी युवा शक्ति के पदाधिकारी गेर लेकर श्रद्धांजलि चौक पहुंचे जहां पर पेटलावद ब्लास्ट में मारे समाज के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही आदिवासी समाज ने नगर परिषद द्वारा ठंड शरबत की व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया। गेर का समापन श्रद्धांजलि चौक पर दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। Post navigation भगोरिया मेले में ग्रामीणों संग एसपी-जिपं सीईओ ने लगाई मांदल पर थाप कंपनी टोल वसूलने में मशगुल, वाहन चालकों की हो रही फजीहत