बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- यूथ कांग्रेस विशाल रावत के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बरझर व भाबरा के बीच खेला गया, जिसमें चंद्रशेखर आजाद नगर की जय देवा टीम विजय रही। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया था, जिसका प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए युवा नेता व जोबट विधान सभा प्रभारी विशाल रावत व दितीय पुरस्कार आजाद नगर भाबरा के कार्यवाहक अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान की ओर से रखा गया था। फाइनल में जय देवा व आयोजक की टीम आमने सामने मैदान में उतरी पहले बल्लेबाजी करते हुए बरझर की टीम ने 10 ओवर में मात्र 33 रन पर ऑलआउट हो गइ। लक्ष्य का पीछे करते हुए जयदेवा ने दो विकेट खोकर चार ओवर में मैच जीत जय देवा ने जीत लिया। प्रथम पुरस्कार 11 हजार 111 रुपए व ट्राफी युवा नेता विशाल रावत ने विजेता टीम के कप्तान को दी व उपविजेता टीम को 5555 व ट्राफी भूपेंद्र चौहान ने प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हरीश भाबर, मोहम्मद खान, दादर खान, राजा, आदिल बेग, दीपक, एजाज खान व बडी संख्या में क्रिकेटप्रेमी मौजूद थे। Post navigation आपके ओर देश के लिए कैसा है मोदी सरकार का आखरी बजट ! पढिए इस खबर मे विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल