बड़ी खट्टालि (जोबट )
जनपद पंचायत जोबट की एक बेठक क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भुरिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई उक्त बेठक में जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जेन ए पी ओ राजेश पायस साहयक यंत्री सुरेश सिसोदिया जनपद पंचायत के उपयंत्रि गन 38 ग्राम पंचायत के सचिव रोज़गार साह्यक एवं अनेक ग्राम पंचयतो के सरपंच गन उपस्थित थे बेठक में 38 ग्राम पंचायतो की बिंदुवार समीक्षा की गई जनपद पंचायत के मुखय कर्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिव से उनकी पंचायतो में कोन कोन से कार्य चल रहे हे तथा कार्यों की क्या स्थिति हे साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 सितम्बर तक कितनी राशि शेष हे बिंदुआर समीक्षा की एवं उपस्थित उपयंत्रियो को निर्देश दिए कि वे अपने पने प्रभार वाली ग्राम पंचायतो का सतत अवलोकन करे एवं ग्राम पंचायतो के प्रस्ताव अनुसार तत्काल प्रांकलन बनाकर देवे जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कर्यपालन अधिकारी ने उन ग्राम पंचायत के सचिवों व रोज़गार साहयको को निर्देश दिए की जिन जिन पंचायतो में 20 लाख से अधिक की राशि अभी भी जमा हे उन्हें तत्काल उपयंत्रियो से सम्पर्क कर सरपंचो के साथ मिलकर तत्काल कार्यों के प्रांकलन बनाकर जो ज़रूरी हे तथा ग्राम सभा में अनुमोदित हे वे कार्य तत्काल प्रारम्भ करे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जोबट ने स्पष्ट रूप से कहा की ज़िला पंचायत अलिराजपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी काफ़ी सक्रियता से ज़िले में कार्य कर रही हे आपने स्पष्ट शब्दों में कहा की जिन पंचायतो में 20 लाख से अधिक की राशि जमा हे उन्हें तत्काल प्रारम्भ करना चाहिए इस अवसर पर बेठक को सम्बोधित करते हुए जोबट विधानसभा क्षेत्रीय की विधायक सुश्री कलावती भुरिया ने कहा की जोबट जनपद पंचायत में 7 करोड़ 3 लाख की राशि विभिन्न पंचायतो के खातों में जमा हे ग्राम सचिवों एवं रोज़गार साहयको से आपने आग्रह किया की वे सरपंच एवं उपयंत्रियो से तत्काल सम्पर्क कर जिन जिन ग्रामों में जो ज़रूरी कार्य हे उन्हें ग्राम सभा के प्रस्ताव अनुसार प्रांकलन बनाकर कार्य प्रारम्भ करना चाहिए सुश्री भुरिया ने उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपयंत्रियो से तत्काल जोबट जनपद पंचायत की विभिन्न पंचायतो में भ्रमण कर ग्राम सभाओं के प्रस्ताव व ग्रामिनो की महत्वपूर्ण माँगो पर विचार कर तत्काल प्रांकलन बनवाकर कार्य प्रारम्भ करवाना चाहिए विधायक ने बेठक में कहा की जोबट जनपद में 7 करोड़ की राशि पंचायतो में जमा हे उसके बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं हो रहे हे सुश्री भुरिया ने प्रधानमंत्री आवास व ग्रामीण आवास योजनाओं पर भी खुलकर चर्चा की आपने कहाँ की पात्र एवं ज़रूरत मंद व्यक्तियों को ही प्रधानमंत्री आवास मिलना चाहिए उक्त बेठक में ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष भरू अजनार , निर्मल सिंह निगम , रमेश मेहता ,सरपंच महेश मेडा , सुरेश डावर ,वेरसिह सिंधी ,ज़ाकिर मकरानी ,केसर सिंह सेवरिया आदि उपस्थित थे बेठक में अनेक ग्राम पंचायतो के सचिवों व रोज़गार साहयको ने आ रही ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न काढ़िनाइयो से अवगत कराया बेठक में जोबट जनपद में 24 ग्राम पंचायतो में 3 लाख पचास हज़ार की लागत से बन्ने वाले शोचालय एवं दुकान निर्माणो पर भी चर्चा हुई एवं यह निर्णय लिया गया की उक्त दुकाने ग्राम सभा में प्रस्ताव ठेहराव कर जो अधिक किराया दे उसे प्रदान की जावे बेठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा की वे अगले माह पुनः समीक्षा बेठक आयोजित करेंगे जिसमें ग्राम पंचायतो की प्रगति पर चर्चा होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *