भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर
मेघनगर:- कोरोना वायरस को देखते हुए शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए शासकीय हायर सेकंडरी रंभापुर स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रशेखर कटारा (भूरा भाई) जोकि यहाँ से नियुक्ति आदेश एव यही से सेवानिवृत्त का आदेश मिलना एक कर्मचारी को तोहफा है भूरा भाई मिलनसार ,हँसमुख, एव कोई भी असम्भव कार्य को सम्भव कर देना यही भूरा भाई की विशेषता थी सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एव दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एव मुख्य अतिथि मंचासीन अधिकारी बी आर सी मंगलसिंह नायक , चौकी प्रभारी हरिसिंह चुंडावत एव संस्था के प्रभारी प्राचार्य मनोज पाल ,कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य एम.एल.बसोड़ एव पंकज रांका,भुपेन्द्र बरमण्डलिया, निशार पठान की उपस्थिति में भूरा भाई के परिजनों के साथ यह कार्यक्रम की शुरुआत की एव अतिथियों का माल्यार्पण स्टाफ के सदस्यों द्वारा किया गया एव सभी ने अपने अपने उद्बोधन में भूरा भाई के कार्यो की सराहना की क्योंकि भूरा भाई में वे सभी गुण विद्यमान थे जो कि एक कुशल व्यक्ति में होते है । वे कार्य के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास एव कर्तव्यपरायणता इनमे विद्यमान है । शाला परिवार की और से इन्हें साफा बांधकर एक स्मृति चिन्ह ,एक एल ई डी भी प्रदान की गई एव दूसरी संस्थाओ द्वारा साल श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं उनके स्वस्थ एव दीर्घायु होने की कामना की एवं शाला परिवार में ये हमारे परिवार के मुखिया थे क्योंकि उम्रदराज के साथ इनमे अनुभव भी है एव छात्रों को डर, एव पालक से सीदे सम्बन्ध इनमे थे कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक खण्डेलवाल ने एव आभार वीरेंद्र जैन ने माना , एल एस नायक, वर्मा जी , शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व परिजन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *