रक्षित मोदी, छकतला आज इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई, दूसरों से आगे निकलने के प्रयास में जुटा हैं। वहीं ग्राम अलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक के ग्राम कडवानिया में विश्वव्यापी कोविड 19 महामारी के इस वर्तमान दौर में स्कूलें बंद है और इस स्कूल बंद होने के कारण स्कूली बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए गांव में सामाजिक कार्यकर्ता विजय जोकटिया द्वारा ग्राम के बच्चों को उनके मोहल्लों में जाकर लगातार 2 घंटे शिक्षा दी जा रही है। वहीं बच्चों को जरूरी कॉपी, पेन व किताभी अपने स्तर पर उपलब्ध करवाई जा रही है। यहीं नहीं विय अपने स्तर पर अल्पाहार की व्यवस्था भी ग्राम के बच्चों के लिए करवाते हैं। इस संक्रमण हाल में विजय द्वारा इस नवाचार की हर कोई प्रशंसा करता है। विजय कहते हैं कि यह उनका कर्तव्य है और वे अपने गांव के बच्चों के लिए सब कुछ करने से उन्हें सुकून मिलता है। Post navigation प्रेरणायदक कार्यक्रम में हजारों 15 हजार की राशि एलईडी संस्था को सौंपी जनपद पंचायत में बेठक संपन्न सरपं-सचिवों ने भाग लिया